फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्राफिक एरा की विभा को गूगल देगा 54 लाख सालाना

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल कैंपस बीटेक सीएसई 2022–26 बैच की छात्रा विभा चंदोला ने गूगल से 54.84 लाख का प्रतिष्ठित प्री-प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त किया है। हिम्मतपुर हल्द्वानी निवासी विभा के पिता गणेश दत्त चंदोला भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कहा है कि छात्रा का चयन ग्राफिक एरा के उच्च शैक्षणिक मानकों, अनुशासन और उत्कृष्टता का प्रमाण है। इससे पूर्व भी इसी बैच की छात्रा गुंजन भनवाल को वैश्विक कंपनी एटलैसियन से 66.01 लाख का प्रस्ताव मिला जो 2026 बैच की प्लेसमेंट की शुरुआत में ही एक रिकॉर्ड साबित हुआ। वहीं अल्मोड़ा की वैष्णवी करायत को बैंक ऑफ न्यूयॉर्क से 22 लाख, रानीखेत की दिव्या शाह को जेपी मॉर्गन चेस से 19.75 लाख का ऑफर प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें