फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गोकुल बने अध्यक्ष और रविशंकर मंत्री

Sat, 19 Aug 2023 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय चुनाव में अध्यक्ष पद पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में डॉ. गोकुल सिंह मर्तोलिया विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ. भुवन चंद्र जोशी को 251 मतों से शिकस्त दी। मंत्री पद पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले ने रविशंकर गुसांई 265 मतों से जीते।
विज्ञापन

संगठन का दो दिवसीय मंडलीय अधिवेशन लालडांठ रोड बमौरी स्थित बैंक्वेट हॉल में बृहस्पतिवार को शुरू हुआ था। शुक्रवार को संगठन के चुनाव हुए। सुबह आठ बजे से एक बजे तक मतदान हुआ। इसमें शिक्षक संघ के कुमाऊं भर के 1207 डेलीगेट्स ने वोट डाले। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम को जैसे-जैसे परिणाम घोषित होते गए विजेता प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल देखने को मिला। ढोल-बाजे के साथ प्रत्याशियों ने जीत का जश्न मनाया। शाम को करीब साढ़े सात बजे तक मतगणना संपन्न हुई। इसके बाद विजयी उम्मीदवारों को शपथ दिलाई गई।

अध्यक्ष
अध्यक्ष पद पर गोकुल सिंह मर्तोलिया को सबसे अधिक 690 वोट पड़े। प्रतिद्वंदी डॉ. भुवन चंद्र जोशी को 449 और मनोज कुमार बनकोटी को 57 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। 11 वोट रद्द हुए।
विज्ञापन



उपाध्यक्ष
उपाध्यक्ष मद पर महेंद्र सिंह पटवाल ने रनरअप देवकी नंदन भट्ट से 54 मत अधिक प्राप्त कर बाजी अपने नाम की। पटवाल को 530 मत पड़े जबकि भट्ट 476 वोटों के साथ रनरअप रहे। इस पद पर अशेष अग्रवाल को 183 वोट ही मिले। पांच वोट नोटा को और 13 वोट रद्द हुए।



उपाध्यक्ष (महिला)
महिला उपाध्यक्ष पद पर कृष्णा बिष्ट ने 260 मतों से डॉ. प्रीति मझगाई को शिकस्त दी। कृष्णा बिष्ट को 716 वोट जबकि डॉ. प्रीति मझगाई को 456 वोट पडे़। 30 वोट नोटा को और 11 वोट रद्द हुए।

मंत्री
मंत्री पद पर रविशंकर गुसाई ने 618 वोट प्राप्त कर बाजी अपने नाम की। 353 वोटों के साथ डॉ. कैलाश सिंह डोलिया रनरअप रहे। पुष्पोश सांगा को 223 वोट ही मिले। इस पद पर तीन नोटा और 10 वोट रद्द हुए।

संयुक्त मंत्री
संयुक्त मंत्री पद पर तीन प्रत्याशियों को पछाड़कर शिवराज सिंह बनकोटी 471 मतों के साथ विजयी हुए। गोकुल चंद्र लोहनी 312 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बलवंत राज को 253 और एवेंद्र कुमार शर्मा को 150 वोट पड़े। सात वोट नोटा और 14 रद्द हुए।

संयुक्त मंत्री (महिला)
इस पद पर आमने-सामने का मुकाबला रहा। डॉ. ममता जोशी पाठक 604 मत प्राप्त कर विजयी रहीं। संगीता जोशी ने 577 मत प्राप्त किए। 16 वोट नोटा और 10 रद्द हुए।

आय व्यय निरीक्षक
इस पद पर हेमा पंत 545 मतों से विजयी रहीं। बंशीधर रिखाड़ी को 329 और मनोज कुमार गंगवार को 303 मत मिले। 15 नोटा को और 15 रद्द हुए।

संगठन मंत्री
संगठन मंत्री पद पर प्रमोद सिंह मेहरा एकतरफा बाजी मार ले गए। प्रमोद को 926 वोट पड़े जबकि मोहम्मद अजीम सैफी को 213 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। इसमें 58 नोटा और 10 वोट रद्द हुए।
संगठन मंत्री (महिला)
संगठन मंत्री महिला पद पर कमला गुरुरानी 625 मतों से विजयी रहीं। रेनू डांगला को 554 वोट मिले। इस पद पर 14 वोट नोटा और 14 रद्द हो गए।


लाल डांठ रोड पर दिनभर लगा रहा जाम
राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय चुनाव में कुमाऊं भर से डेलीगेट्स मतदान प्रक्रिया में भाग लेने पहुंचे थे। इसके चलते लाल डांठ रोड पर दिन भर जाम की स्थिति देखने को मिली और लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आयोजन स्थल की पार्किंग में भी वाहनों के लिए जगह कम पड़ गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें