रामनगर में हुई जीके प्रतियोगिता।
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। पीएनजीपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें विज्ञान, कला, वाणिज्य तीनों संकायों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में एमए प्रथम के अनिल सिंह प्रथम, एमए प्रथम के ही दीपक सैनी द्वितीय, बीए तृतीय वर्ष के हिमांशु टम्टा, विनय कुमार तृतीय रहे। छात्रसंघ सचिव अमित बिष्ट ने बताया कि छात्रसंघ अभिनंदन समारोह में कॉलेज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हेमंत रावत, छात्र उपाध्यक्ष चेतना रावत, कार्तिक बिष्ट, तनुज रावत, सूरज रावत, पंकज रावत, मो. नदीम, राकेश नेगी आदि थे।