फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बीमे का पूरा क्लेम दें : कैड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बीमा कंपनी की ओर से किसानों को पूरा क्लेम नहीं देने पर नाराजगी जाहिर की है। कैड़ा ने उद्यान विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर भीमताल, ओखलकांडा, धारी और रामगढ़ के किसानों को आलू के बीमे का क्लेम पूरा नहीं होने पर कहा कि इससे किसानों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश लोग खेतीबाड़ी कर अपनी आजीविका चलाते हैं। लेकिन किसानों को उनका बीमा नहीं मिल रहा है। कहा कि जल्द बीमे का क्लेम पूरा नहीं दिया गया तो मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से शिकायत कर कार्रवाई की जाएगी। ्र्
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें