फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं ने किया केआरसी का भ्रमण

Thu, 16 Apr 2026 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं ने कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर (केआरसी) रानीखेत का शैक्षिक भ्रमण कर सेना की ओर से संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की और वहां साहसिक गतिविधियों में प्रतिभाग किया। केआरसी रानीखेत में ब्रिगेडियर एसके यादव के आमंत्रण और समाजसेवी माधो प्रसाद की ओर से यातायात आदि व्यवस्थाएं प्रायोजित की गईं। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भ्रमण में प्रधानाध्यापिका जयश्री अध्यापिका मेहा साहा सहित भगवती प्रसाद आदि शामिल थे। रानीखेत में ब्रिगेडियर एसके यादव, कर्नल थापा, कर्नल गुरप्रीत और सूबेदार गौरव मेहरा ने छात्राओं को गतिविधियों की जानकारी दी। माधो प्रसाद ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए ब्रिगेडियर यादव का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें