फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जीआईसी में सुबह आठ बजे तक लगा रहा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। नगर के अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को काफी तादाद में बच्चे तो पहुंच गए, मगर कॉलेज के गेट पर ताला लगा होने से उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार ग्रीष्मकालीन के बाद पहली अक्तूबर से विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर 07 बजे के स्थान पर 09 बजे कर दिया जाता है लेकिन बृहस्पतिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी की तरफ से एक पत्र जारी किया गया जिसमें जिलाधिकारी के मौखिक आदेश का हवाला देते हुए 15 अक्तूबर तक के लिए ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार ही विद्यालय संचालित किए जाने की बात कही गई। यह पत्र संभवतः जनपद के सभी विद्यालयों को भेजा भी गया होगा। उसके बावजूद शुक्रवार को अटल उत्कृष्ट विद्यालय में बच्चे तो समय से पहुंच गए, मगर स्टाफ समय से नहीं पहुंचा।
हिंदी के एक शिक्षक भी बच्चों के साथ ही बाहर खड़े नजर आए। जब मुख्य शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को इस बात की जानकारी दी गई तब जाकर प्रातः 08:05 बजे विद्यालय के गेट का ताला खुला और बच्चे अंदर गए।
विज्ञापन

इस संबंध में जब कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा उन्हें कुछ भी कहने की अनुमति नहीं हैं, उच्चाधिकारी ही बताएंगे। बाद में कहा कि जिन बच्चों को मैसेज मिला वो आ गए जिन्हें नहीं मिला वो नहीं आए, इसलिए पढ़ाई में व्यवधान होता, इसलिए कल से सबको एक साथ बुलाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें