नैनीतला।
स्व. सैय्यद मो. हसनैन
स्मृति अंडर-14 ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार केे एनटीजी और डीएसए के संयुक्त आयोजन में चल रही प्रतियोगता का पहला मुकाबला जीआईसी बगड़ और सैनिक योद्धा के बीच खेला गया। जीआईसी बगड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 37 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में सैनिक योद्धा की टीम 36 रन ही बना सकी। दूसरा मुकाबला वि-विहान और रॉयल इलेवन के मध्य हुआ। वि-विहान के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल इलेवन को 99 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। जवाब में रॉयल इलेवन की टीम 81 रन पर सिमट गई।