माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के मल्ला गोरखपुर निवासी अरुण सिंह अधिकारी ने कोतवाल को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि उनकी मां को दो लोगों ने पीट दिया। डायल 112 ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि जांच की जा रही है।