फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गुणवत्ता के साथ कराएं डामरीकरण का काम

Wed, 29 Oct 2025 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
सड़क सुधारीकरण कार्य का निरीक्षा करते विधायक और ग्रामीण।
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-डालकन्या-अधौड़ा-मीडार मोटर मार्ग पर 19 करोड़ से डामरीकरण और सुधारीकरण के काम किए जा रहे हैं। मंगलवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने डामरीकरण का निरीक्षण किया। कैड़ा ने अधिकारियों और ठेकेदार से गुणवत्ता के साथ काम करने को कहा। कहा कि गुणवत्ता में अनियमितता मिलने पर मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से सड़क पर डामरीकरण और सुधारीकरण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की समस्या को मुख्यमंत्री के माध्यम से हल कराकर शासन से धनराशि जारी की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें