फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छात्रों को बेहतर भविष्य के लिए मूल मंत्र दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से एलुमनाई इंटरेक्शन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व छात्र रहे और वर्तमान में गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृतिक मनराल ने छात्रों को कंपीटिटिव प्रोग्रामिंग के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने दूसरे और तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों को अपने लॉजिकल और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डेटा स्ट्रक्चर एंड एल्गोरिदम, सिस्टम डिजाइन और अन्य तकनीकी विषयों पर एक रोडमैप के माध्यम से जानकारी दी। मनराल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से नौकरी बाजार को बदल रहा है लेकिन अगर आप अच्छे प्रॉब्लम सॉल्वर हैं तो आपके लिए हमेशा जगह होगी और आपकी स्किल्स की हमेशा मांग रहेगी। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. अंकुर बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें