रानीबाग में आयोजित एनसीसी शिविर में कैडेट्स को हैलीकाप्टर के बारे में जानकारी देते सैन्य अधिकार
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। एक भारत श्रेष्ठ भारत द्वितीय के तहत रानीबाग में एनसीसी कैडेटों का शिविर जारी है। सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। एसडीआरएफ की टीम ने आपदा के समय किए जाने वाले राहत और बचाव कार्यों की जानकारी दी। कैडेटों ने एविएशन सेंटर हल्द्वानी का भ्रमण कर पैराग्लाइडिंग और हैलीकाप्टर से संबंधित जानकारियां दीं। गुजरात और उत्तराखंड के कैडेटों ने अपने-अपने राज्यों के व्यंजन बनाए। इस मौके पर मेजर एचसीएस बिष्ट, आरपी वर्मा, पंकज जैन, बीबी भारती आदि मौजूद रहे।