फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मां गौरा को नम आंखों से दी विदाई

विज्ञापन
गौरा महेश।  - फोटो : गौरा महेश।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊंनी संस्कृति का लोकपर्व सातों-आठों का भव्य विसर्जन किया गया। पंचेश्वर मंदिर से मां गौरा को नम आंखो से विदाई दी गई। सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से झोड़ा गायन किया और प्रसाद बांटा। साथ ही अगले साल फिर आने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर अध्यक्ष गोपाल भट्ट, धनुली देवी, सुनीता भावन, जयंती कांडपाल, गीता धारियाल, आचार्य विनय, अनिल पंत, समेत काफी लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

जज फार्म में मोहन चंद्र पांडे के आवास में गौरा-महेश का पूजन किया गया। इस मौके पर भजन कीर्तन हुए और बाद में विसर्जन किया गया। इस मौके पर गंगा पांडे, कनिका पांडे, हेमा, बीना जोशी, पूनम पांडे, जया बिष्ट, पुष्पा चौहान, गीता जोशी शामिल रहीं।
इधर कमलुवागांजा गौड़ स्थित रिवर वैली कालोनी में भी महिलाओं ने बड़ी संख्या में गौरा महेश्वर की पूजा अर्चना कर सातों-आठों पर्व मनाया गया। यहां झोड़ा चांचरी गायन भी हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष कैप्टन सोबन सिंह भड़, डाॅ. टीएस पोखरिया, बलवंत सिंह डांगी, पूरन सिंह रौतेला, महेश बसेड़ा, इंद्र सिंह खनका, कुंदन गड़िया, गणेश पंत, नरेंद्र सिंह सामंत, मंगल बोरा, शेर सिंह गड़िया, नंदन कोरंगा के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें