हल्द्वानी। जिला उद्योग केंद्र के सभागार में एक जिला एक उत्पाद के तहत ऐपण कला को लेकर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हुई। इसमें उत्पादों की बेहतर डिजाइनिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग को लेकर मंथन हुआ। कार्यशाला में कामगारों ने अपनी समस्याएं रखीं।
लघु उद्योग को बढ़ाने के लिए विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान अहमदाबाद के डॉ. ट्यूलिप सिन्हा ने ऐपण कलाकारों को प्रेक्टिकल डिजाइन ट्रेनिंग दी। इस अवसर पर जीएम डीआईसी डॉ. पल्लवी गुप्ता, इंवेस्ट इंडिया से डॉ. दिव्या, डॉ. ऋत्विक दूबे, डॉ. सिद्धार्थ शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद