फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लावारिस जानवरों के लिए चोरगलिया में बनेगी गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम की पहली गौशाला चोरगलिया में बनाई जाएगी। जिला प्रशासन इसी सप्ताह चोरगलिया स्थित राजस्व भूमि नगर निगम को हस्तांतरित कर सकता है। उधर नगर निगम ने इसकी डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में नगर निगम की टीम ने हल्दूचौड़ स्थित गौशाला का निरीक्षण भी किया।

हल्द्वानी में लावारिस जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कहीं ये हमलावर हो रहे हैं तो कहीं हादसों का सबब बने हुए हैं। हाल में ही गांधी स्कूल के पास लावारिस जानवर से टकराकर स्कूटी सवार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर जोगेंद्र रौतेला ने बताया कि चोरगलिया में गौशाला बनाई जाएगी। इस सप्ताह जिला प्रशासन निगम को जमीन दे सकता है। निगम ने डीपीआर और गौशाला का डिजायन बनाना शुरू कर दिया है। आगामी बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव लाया जाएगा। उधर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट और एई नवल नौटियाल ने हल्दूचौड़ स्थित गौशाला का जायजा लिया। वहां की गौशाला का डिजायन देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें