फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शैमफोर्ड में गौरव हेड बॉय, वर्षा बनीं हेड गर्ल

Tue, 28 Jul 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को नवगठित स्कूल कैबिनेट का शपथ ग्रहण हुआ। मुख्य अतिथि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कैंप 34 वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी हेमंत कुमार, प्रधानाचार्य संतोष पांडे ने छात्र पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। विद्यालय कैबिनेट में गौरव बिष्ट को हेड बॉय, वर्षा ऐरी को हेड गर्ल, कुशाग्र राठौर वाइस हेड बॉय, महिमा कैड़ा वाइस हेड गर्ल, दिशांत कुमार स्पोर्ट्स कैप्टन, धीरज जोशी स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन बने। श्रेया कल्चरल हेड, श्रुति, दित्य अनुशासन प्रभारी, चैताली चंद लिटरेरी हेड नियुक्त हुईं। गोल्ड हाउस से कौशिक ऐरी, आरुषी पांडे, ग्रीन हाउस से शीतल, गुनगुन कार्की, रेड हाउस से रिद्धिमा, मिताली सुयाल, ब्लू हाउस से शिशान कैप्टन, कनिका भट्ट कैप्टन, वाइस कैप्टन चुने गए। एनसीसी रैंकिंग सेरेमनी में देवेश सिंह को जूनियर अंडर ऑफिसर, हर्षिता पांडे को कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट की रैंक मिली। अभिमन्यु, हिमानी, आकांक्षा को सार्जेंट तथा गौरव मेहता और गीतांजलि को कॉरपोरल की रैंक मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें