फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला पार कर रहे बुजुर्ग की नदी में बहने से मौत

Sat, 02 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


शुक्रवार को हुई मूसलाधार बरसात के चलते गौला का जल स्तर अचानक बढ़ने से नदी पार कर रहे एक बुजुर्ग की बहने से मौत हो गई। कुछ घंटे बाद बुजुर्ग का शव डहरा गांव के पैदल पुल के समीप से बरामद किया गया। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जानकारी के मुताबिक भीमताल ब्लॉक के ग्रामसभा पनियाबोर के तोक खदरीखान निवासी माधवानंद पलड़िया (65) पुत्र स्व. ईश्वरी दत्त पलड़िया शुक्रवार की सुबह घर से सामान लेने के लिए बागजाला पहुंचे थे। दोपहर करीब बारह बजे वह बागजाला से सामान लेकर वापस लौटे। बताया जाता है कि रास्ते में जैसे ही वह गौला को पार करने लगे तभी नदी उफान पर आ गइर्। जिसके चलते वह नदी में बह गए। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से खोजबीन की। खोजबीन के दौरान शाम पौने पांच बजे के करीब माधवानंद का शव नदी में डहरा पैदल पुल के समीप मिला। नदी का बहाव तेज होने के कारण ग्रामीणों को शव निकालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। आसपास के ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त की। ग्रामीणों की सूचना पर काठगोदाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजू पलड़िया ने बताया घटना की सूचना मृतक के परिजनों के दे गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें