फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: खताड़ी में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, दो भाई गिरफ्तार, 34 सिलिंडर जब्त

Sat, 11 Apr 2026 10:15 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रामनगर में अवैध गैस रीफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन की छापेमारी में दो भाई रंगेहाथ पकड़े गए मौके से 34 सिलिंडर बरामद हुए।
विज्ञापन
रामनगर पुलिस के कब्जे में आरोपी और सिलिंडर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर में बृहस्पतिवार देर रात एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को सिलिंडरों की रीफिलिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने खताड़ी स्थित एक घर में छापा मारा। वहां अमन उर्फ भल्ला और शहजाद उर्फ सैजी नामक दो भाइयों को घरेलू सिलिंडरों से कॉमर्शियल सिलिंडर भरते हुए पकड़ा गया।

टीम ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 34 छोटे-बड़े सिलिंडर बरामद किए। इसके साथ ही रीफिलिंग के लिए तराजू, बाट और अवैध ज्वलनशील पदार्थ भी जब्त किए गए। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों का बड़ा भाई इंडेन गैस एजेंसी में कार्यरत है। पुलिस उसकी संलिप्तता की आशंका पर जांच कर रही है। साथ ही मां और बहन की भूमिका भी जांची जा रही है।

दो लोगों को सिलिंडरों की कालाबाजारी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से सिलिंडर और गैस एजेंसी की किताबें भी बरामद हुई हैं। पुलिस की ओर से हर पहलू पर जांच की जा रही है।- सुमित पांडेय, सीओ, रामनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें