रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया। प्राचार्य प्रो. एमसी पांडेय ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना है। इस अवसर पर डॉ. पुनीत कुशवाहा, डॉ. ललित मोहन, डॉ. सुरेश चंद्र, डॉ. मुरलीधर, डॉ. रागिनी गुप्ता, दीप्ती, रोहन विशाल, निर्मल सिंह, कुमकुम, रेखा, वर्षा, हिमानी आदि मौजूद रहे।