फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

Tue, 10 Oct 2023 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि एक किशोरी के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि दो युवक वासु और विवेक निवासी वाल्मीकि बस्ती खताड़ी उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गए।
बताया कि दोनों उसे पीरूमदारा के एक गांव में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार रात को करीब 11:30 बजे रानीखेत रोड स्थित एक काॅलेज के पास दोनों आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। यह भी आरोप लगाया कि दोनों युवक ने उसकी पुत्री से धर्म परिवर्तन के लिए धमकी दी।
विज्ञापन

सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया है। कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें