फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी-20 : एमपी काॅलेज का मैदान बना पार्किंग स्थल

Tue, 28 Mar 2023 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
रामनगर के डिग्री कॉलेज के मैदान में खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। जी-20 समिट को लेकर रामनगर और कालाढूंगी का ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया है। भारी वाहनों का दिन में पूर्णत: आवागमन बंद रहेगा। वहीं, एमपी काॅलेज रामनगर के खेल मैदान में वाहनों को खड़ा किया जा रहा हैा। नवरात्र होने के चलते गर्जिया मंदिर जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली और टाटा एस (छोटा हाथी वाहन) को जाने नहीं दिया जाएगा, जबकि हल्के वाहन वाले श्रद्धालु जा सकेंगे।
विज्ञापन


- कोसी बैराज से लखनपुर होते हुए ताज रिजॉर्ट तक नो पार्किंग जोन रहेगा। सड़क के दोनों और किसी भी प्रकार का वाहन पार्क नहीं किया जाएगा।



- 28 मार्च को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक केवल दिन के समय वीआईपी रूट कोसी बैराज, लखनपुर, आमडंडा, गर्जिया रामनगर तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। उक्त तिथि में भारी वाहनों का आवागमन केवल रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही रहेगा।



- वीआईपी रूट पर 28 मार्च से 30 मार्च तक केवल आवश्यक वस्तुएं (जैसे-पेट्रोल/डीजल, दूध, गैस तथा एंबुलेंस) के वाहन ही संचालित रहेगे। परंतु वीआईपी भ्रमण/मूवमेंट के समय पूर्णत: जीरो जोन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


- वीआईपी मूवमेंट/भ्रमण के दौरान वीआईपी रूट नया गांव तिराहा, कोटाबाग तिराहा, बैलपड़ाव तिराहा, हनुमानधाम छोई तिराहा, नया कोसी पुल पूर्वी छोर पाटकोट तिराहा, कोसी बैराज तिराहा, लखनपुर चौराहा, गर्जिया चौकी के सामने और शिवलालपुर चुंगी व चोरपानी तिराहे पर लगभग 100 मी. पूर्व बैरियर लगाकर पूर्णत: जीरो जोन किया जाएगा।

- जी-20 को लेकर नवरात्र के अवसर पर गर्जिया में श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली, छोटा हाथी आदि बड़े वाहनों से दर्शन के लिए आते हैं, जिन्हें हल्दुआ बैरियर से वापस किया जाएगा। केवल हलके वाहन वाले श्रद्धालुओं का ही प्रवेश होगा।



पार्किंग व्यवस्था

- ताज व नम: रिजॉर्ट में केवल वीआईपी के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

- वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों पार्किंग के लिए ताज रिजॉर्ट से बराबर में जमीन को समतलीकरण व इंटरलॉक टाइल लगाकर और नम: रिजॉर्ट के सामने सड़क के दूसरी तरफ पार्किंग की व्यवस्था है।

- रानीखेत रोड, लोनिवि गेस्ट हाउस के सामने, आमडंडा सड़क और डिग्री कॉलेज के सामने लगने वाले वाहन जैसे जेएमओयू, केएमओयू की बसें, जिप्सी, टैक्सी आदि सभी वाहन एमपीआईसी इंटर कॉलेज के मैदान में पार्क किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें