फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20 In Uttarakhand: 28 से 30 मार्च तक रामनगर में होगा सम्मेलन, पहुंचेंगे 75 विदेशी मेहमान और 25 भारतीय अतिथि

Sun, 26 Feb 2023 04:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)

सार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने पंतनगर एयरपोर्ट से लेकर रामनगर तक वाया टांडा लामाचौड़ होते हुए स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
रामनगर के रिजॉर्ट में निरीक्षण करते हुए कमिश्नर दीपक रावत व अन्य।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च में रामनगर में होने वाली जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिले के अधिकारियों ने कमर कस ली है। शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर के साथ जिले के अधिकारियों ने पंतनगर से ढिकुली तक सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। ढिकुली के चार रिजॉर्ट का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने पंतनगर एयरपोर्ट से लेकर रामनगर तक वाया टांडा लामाचौड़ होते हुए स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद रामनगर में ताज, सीआरवीआर, नमहा और तरंगा रिजॉर्ट का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को देशी-विदेशी डेलीगेट्स (प्रतिनिधियों) के लिए ए ग्रेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कुमाऊं कमिश्नर रावत ने कहा कि विदेशी मेहमानों का डेलीगेट पंतनगर एयरपोर्ट से सड़क रास्ते से रामनगर पहुंचेगा। रामनगर में जी-20 सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। बता दें कि 28 से 30 मार्च तक जी-20 सम्मेलन के तहत चीफ साइंस एडवाइजर्स राउंडटेबल (सीएसएआर) कांफ्रेंस का आयोजन होना है।
विज्ञापन


इसमें 75 विदेशी मेहमान और 25 भारतीय अतिथि पहुंचेंगे। मेहमानों के ठहरने के लिए ए ग्रेड की व्यवस्था की जानी है। विदेशी डेलीगेट्स में जी-20 में शामिल देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस दौरान डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें