नैनीताल के डीएसए मैदान में 26 जनवरी के लिए फुल ड्रेस परेड का पूर्वाभ्यास
नैनीताल। गणतंत्र दिवस को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को पुलिस ने परेड की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए फुल ड्रेस परेड का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग की ओर से पानी से बनाया गया तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा।
बुधवार को डीएसए मैदान में पुलिस की आठ व एनसीसी की एक टुकड़ी ने प्रतिभाग किया। सीपीयू और बाइक चालक दल के साथ सभी टुकड़ियों ने फुल ड्रेस परेड का पूर्वाभ्यास किया। अग्निशमन कर्मियों ने हवा में पानी से तिरंगा बनाया। बृहस्पतिवार को पुलिस कर्मियों की ओर से खेल मैदान में रंगोली बनाने के साथ ही अन्य सजावट की जाएंगी। फ्रंट कमांड कर रहे सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस टुकड़ियां मैदान में परेड के जरिये अनुशासन का संदेश देंगी। इस दौरान लाइन मेजर राम सिंह, रमेश सिंह, भगवत सिंह, टुकड़ी नायक एसआई प्रेम सिंह, मुकेश पांडे, बसंत साह, राजकुमार, सिमरन आदि मौजूद रहे।