फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फ्रोजन प्लांट के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

Tue, 04 Apr 2023 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नवीन सिंह- फाइल फोटो
विज्ञापन
हल्द्वानी। डंपर की चपेट में आकर निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र देवलचौड़ स्थित आनंदपुर धनपुरी निवासी नवीन सिंह (45) रामपुर रोड स्थित पाल फ्रोजन प्लांट में मशीनरी मेंटेनेंस विभाग में कार्यरत थे। रविवार को उनकी नाइट शिफ्ट की ड्यूटी थी। रविवार रात वह घर से निकले थे। रास्ते में पंचायतघर से कुछ दूरी पर आयुर्वेदिक कॉलेज के पास स्कूटी में डंपर ने टक्कर मार दी जिससे नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोग नवीन को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। नवीन के परिवार में उनकी पत्नी शोभा और दो बेटी महक और हर्षिका हैं। बड़ी बेटी कक्षा आठ और छोटी बेटी कक्षा दो में पढ़ती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें