फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सुबह से रात तक जाम ने बिगाड़े काम

Mon, 12 Jun 2023 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी काठगोदाम में देर रात तक लगा रहा जाम।  अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। खुदी सड़कें, ओवरलोड ट्रैफिक के कारण हल्द्वानी में रविवार दिनभर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लगता रहा। पुलिस की यातायात व्यवस्था के कारण शहर के आउटर में भी जाम लगा।
विज्ञापन

रविवार को शहर में सबसे लंबा जाम लगा। रामपुर रोड, नैनीताल रोड समेत कई जगह सड़कों पर यातायात थम गया। वॉकवे के पास सड़क खुदने के कारण पुलिस को यहां वन वे करना पड़ा। इस कारण जाम की समस्या और विकराल हो गई। गैस पाइपलाइन, ओएफसी और पेयजल लाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़कों के कारण भी रानीबाग से लेकर एमबी डिग्री कॉलेज तक जाम लगता रहा। पर्वतीय रूटों पर जाने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने से पुलिस ने शहर के आउटर में वाहनों को गौलापार, आरटीओ रोड पर डायवर्ट किया। इससे यहां भी जाम की स्थिति बनी रही। उधर ज्योलीकोट के पास सड़क टूटी होने के कारण जाम लगता रहा। हल्द्वानी में निकली ट्रैक्टर रैली के कारण भी जाम की समस्या और विकराल हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें