नैनीताल की लोअर मालरोड में बुधवार को लगे जाम के दौरान राहगीरों को भी खासी दिक्कते हुई। संवाद
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। पर्यटन सीजन उफान पर है। बुधवार को भी हजारों सैलानी नैनीताल पहुंचे। तल्लीताल से मल्लीताल तक सड़कों पर जाम लगा रहा।
बुधवार को नैनीताल में सुबह से ही सैलानियों की भारी भीड़ रही। नगर में वाहनों की संख्या बढ़ने से सुबह से शाम तक तल्लीताल से मल्लीताल तक वाहनों की कतार लगी रही और रुक रुककर जाम लगता रहा। कई वाहन जाम में फंसे रहे। वाहनों के जाम में फंसने से सैलानियों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राज्यपाल के भ्रमण के दौरान पुलिस की ओर से यातायात रोकने के कारण भी सड़कों पर जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी भड़ास निकाली और जिला व पुलिस प्रशासन को कोसा। सीओ संदीप नेगी ने बताया कि यातायात को व्यवस्थित करने के लिए वाहनों को रूसी बाईपास पर रोका जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि यातायात पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है।