फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ अप्रैल से शुरू हो जाएगी स्पेशल पार्सल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोमदाम रेलवे स्टेशन से आवश्यक वस्तुओं के लिए स्पेशल पार्सल ट्रेन नौ अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इसमें फल सब्जियां, दवाई, स्वास्थ्य प्रोडक्ट, स्वास्थ्य उपकरण, मास्क, सैनिटाइजर, नमक, चीनी, तेल आदि को ट्रांसपोर्ट किया जा सकेगा। पार्सल ट्रेन काठगोदाम से लालकुआं-रुद्रपुर-रामपुर होते हुए बरेली जंक्शन जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ग्राहकों को सामान पार्सल ट्रेन में ट्रांसपोर्ट करने के लिए पार्सल कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। ट्रेन के काठगोदाम रेलवे स्टेशन से प्रस्थान का समय सुबह छह बजे और आगमन का रात दस बजे का होगा। वहीं पार्सल ट्रेन के लालकुआं से रुद्रपुर जाने का समय सुबह 6:30 बजे और आगमन का समय रात 09:30 बजे का रहेगा। पार्सल ट्रेन नौ अप्रैल से 15 अप्रैल तक संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें