हल्द्वानी के बनभूलपुरा लाइन नं०16 में अमर उजाला फाउंडेशन एवं उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल द्वार?
हल्द्वानी। उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से बनभूलपुरा में 146 मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया।
उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल और अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर शनिवार को बनभूलपुरा वार्ड नंबर 23 के लाइन नंबर 16 में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। शिविर में मरीजों की मुफ्त मेडिकल जांच के साथ फ्री दवा दी गई। मेडिकल टीम में रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर हिमांशु दताल, जगदंबा भट्ट, आलिया नूर अंसारी और देवेंद्र नगरकोटी शामिल रहे। शिविर में अधिकतर मरीज शुगर, ब्लड प्रेशर, जोड़ों के दर्द आदि से पीड़ित मिले। शिविर में पार्षद महबूब आलम, मो. शाहिद, मो. इरशाद, मो. अफ्सार, मो. उमर, रईस अहमद, मो. सद्दाम आदि मौजूद रहे।