फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: निगम के सभी वार्डों में कल से निशुल्क विवाह पंजीकरण शिविर लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंगलवार को नगर निगम परिसर में समान नागरिक संहिता कानून (यूसीसी) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नगर निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा शहर के कई लोगों ने विवाह का पंजीकरण कराया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने स्वयं का पंजीकरण कराने के साथ साथ अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य लोगों को विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बांटे। उन्होंने बताया कि नगर निगम में अब तक 8500 पंजीकरण कराए जा चुके हैं। निगम के सभी 60 वार्डों में शिविरों के माध्यम से भी पंजीकरण कराए जा रहे हैं। बताया कि सात अगस्त से 13 अगस्त तक नगर निगम के समस्त वार्डों में नि:शुल्क विवाह पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विवाह पंजीकरण का शुल्क माफ कर इसे निशुल्क कर दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अनिवार्य रूप से विवाह पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें