फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मकान के नाम पर सहायक अध्यापक से पांच लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मकान बेचने के नाम पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाजपुर में तैनात सहायक अध्यापक से पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आईजी डाॅ. नीलेश आनंद भरणे के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


18 न्यू आवास विकास काॅलोनी टेड़ी पुलिया और हाल निवासी तल्ली हल्द्वानी सुयाल काॅलोनी भाष्कर पुरोहित ने आईजी डाॅ. नीलेश आनंद भरणे से शिकायत की थी कि वह बाजपुर में बतौर सहायक अध्यापक तैनात है। अगस्त 2022 में पनियाली कठघरिया निवासी पंकज वर्मा ने पनियाली क्षेत्र में मकान खरीदने का प्रस्ताव रखा। तब पंकज ने बताया था कि जमीन पर कोई भी विवाद व लोन नहीं है। इस पर उन्होंने पंकज की मां प्रमिला के बैंक खाते में एक लाख नकद व गूगल पे पर 36 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद 3.28 लाख रुपये भी पंकज वर्मा की मां के बैंक खाते में डाल दिए। जब मैंने जमीन व भवन के रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करते लगा। इस बीच उन्हें पता चला कि इस जमीन व भवन पर बैंक का लोन है। अब आरोपित जमीन को अनुसूचित जाति के व्यक्ति की बता रहा है। शिक्षक का कहना है कि पंकज ने उन्हें पांच लाख का चेक दिया था जो बाउंस हो गया। आरोप है कि उन्हें एक व्यक्ति से मिलकर एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी जा रही है। सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित पर धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें