फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दि नैनीताल बैंक के दो प्रबंधकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने दि नैनीताल बैंक के प्रबंधकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



लोनिवि के ठेकेदार रमेश चंद्र भट्ट निवासी भगवती कांप्लेक्स ऊंचापुल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि नैनीताल बैंक की कालाढूंगी रोड शाखा ने उसके बैंक खाते से 2.63 लाख रुपये गैरकानूनी रूप से निकाल लिए। इसकी सूचना मुखानी पुलिस को पांच दिसंबर 2022 को भी दी गई थी। पुलिस ने उस समय इसकी जांच फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट (एफएफयू) शाखा को हस्तांतरित कर दी थी। कहा कि एफएफयू प्रभारी नितिन लोहनी ने बताया कि बैंक ने गलत ढंग से राशि निकाली हुई है। वह राशि वापस लौटाने के लिए बैंक से निवेदन कर सकता है।


पीड़ित ने कहा कि वह 10 महीने से राशि वापस लौटाने के लिए चक्कर लगा रहा है। आरोप लगाया कि इस मामले में ही बैंक ने बैंक प्रबंधक का स्थानांतरण भी किया था। शुक्रवार को रमेश चंद्र भट्ट ने रेनू शर्मा प्रबंधक दि नैनीताल बैंक शाखा कालाढूंगी और उमेश चंद्र रुबाली प्रबंधक दि नैनीताल बैंक मुखानी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें