फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Road Accident: रामपुर रोड पर दो कारों की जोरदार टक्कर, चार लोग घायल

Mon, 27 Nov 2023 10:28 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी के रामपुर रोड पर देवलचौड़ मानपुर पश्चिम में रविवार रात दो वाहनों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के रामपुर रोड पर देवलचौड़ मानपुर पश्चिम में रविवार रात दो वाहनों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जायसवाल ढाबा संचालक दलजीत सिंह रात करीब दस बजे पत्नी और बच्चे के साथ कार से घर लौट रहे थे। इसी बीच श्याम विहार रामपुर रोड निवासी योगेश सिंह की कार से उनकी टक्कर हो गई। इससे दलजीत, पत्नी और बच्चा चोटिल हो गया। जबकि दूसरी कार सवार योगेश भी घायल हो गए। सभी को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर है। 

हादसे में दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों कारों को टीपीनगर चौकी पहुंचाया और आवागम सुचारू कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें