हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। जिले में 112 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
रामनगर की रहने वाली 65 वर्षीय महिला को किडनी, हल्द्वानी के 67 साल मरीज को ब्रेेन हेमरेज, 55 साल के मरीज को सांस, ऊधम सिंह नगर जिले के 50 साल की महिला को सेप्टीसिमिया, सितारगंज के 22 साल के युवक को निमोनिया समेत अन्य दिक्कतें भी थी। सुशीला तिवारी अस्पताल में 270 मरीज भर्ती हैं।