फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: धूमधाम से मनाया केंद्रीय विद्यालय का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी छावनी ने 63वां स्थापना दिवस और वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। बच्चों ने श्री गणेश वंदना, योग नृत्य, एक्शन डांस, पहाड़ी नृत्य, रामलीला पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मुख्य अतिथि एसएमसी के अध्यक्ष और आर्मी कैंट के स्टेशन कमांडर कर्नल जतिन ढिल्लन ने बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले विजेताओं को सम्मानित किया। इससे पहले मुख्य अतिथि कर्नल ढिल्लन, विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल वीपी सिंह और प्राचार्या कमला निखुर्पा ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। वहां एनसीसी अधिकारी महेश सिंह बिष्ट, डॉ. मंजुल मठपाल, नवनीत कुमार, मैत्रेयी त्रिपाठी, उप प्राचार्य बाबूराम, ने सभी का आभार जताया। पूर्व प्राचार्य आरसीएस धपोला, पूर्व प्राचार्य एलपीसाह, एमईएस के एजीई एसपी यादव, पीटीए अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी, पूर्व डीएसपी (विजिलेंस) अनिल मनराल, शर्मिला त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह रौतेला, बीना पांडे, नाथू सिंह नेगी समेत कई लोग मौजूद रहे। विद्यालय के पूर्व छात्र नीरज चुफाल ने कुमाऊंनी गीत गाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें