फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के चालीस शिक्षकों को मिली पदोन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक एचबी चंद ने शुक्रवार को जिले के 40 प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की है। शिक्षकों से 15 दिन के भीतर विद्यालयों में कार्यभार संभालने को कहा है। उन्होंने कहा है कि विद्यालयों में कार्यभार नहीं संभालने पर तीन साल तक उनकी पदोन्नति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा और वित्तीय लाभ, चयन प्रोन्नत वेतनमान देय नहीं होगा।
विज्ञापन

डीईओ प्रारंभिक ने ओखलकांडाए, बेतालघाट, रामगढ़, रामनगर और धारी के दुर्गम विद्यालयों में शिक्षकों की पदोन्नति की है ताकि दूरस्थ विकासखंड के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित न हो सके। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ नैनीताल के जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, मंत्री डिकर सिंह पडियार, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट आदि ने पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें