संवाद न्यूज एजेंसी, पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा के युवाओं को शहरों से वापस लाने के लिए पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने 16000 की मदद की। पूर्व विधायक ने बताया कि पहाड़ के हजारों युवा दिल्ली, हरियाणा, रुद्रपुर, हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार सहित अन्य शहरों में वाहनों के अभाव में फंसे हुए थे। शुक्रवार को 200 से अधिक युवाओं को वाहन से वापस लाने के लिए उन्होंने 16000 की मदद की। साथ ही भंडारी ने कहा कि प्रशासन अगर फंसे हुए लोगों को वापस लाएगा तो वह आगे भी वाहन का खर्चा देकर प्रशासन की मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि गुरूग्राम में नारायण सिंह चिलवाल 150 से अधिक लोगों को तीन दिन से खाना खिला रहे हैं। पूर्व विधायक ने अन्य शहरों में फंसे हुए लोगों को वापस लाने की अपील की है।