नैनीताल। वन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी नेता और राज्य आंदोलनकारी पान सिंह नेगी पन्दा का निधन हो गया। उनके निधन पर पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल ने गहरा दुख जताते हुए इसे व्यक्तिगत और सामाजिक क्षति बताया है। जंतवाल ने पन्दा के साथ दो अक्तूबर 1994 की दिल्ली रैली के संघर्ष और खूर्पाताल के हालिया कार्यक्रम को याद किया। पूर्व विधायक और क्षेत्र के साथियों ने पुण्यात्मा की शांति और शोक संतृप्त परिजनों को संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना की। केएल आर्या, पान सिंह, दीवान सिंह आदि ने भी उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। संवाद