फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री पूरन शर्मा

Thu, 28 Sep 2023 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी रानीबाग ​स्थित चित्र​शिला घाट पर पिता पूरन चंद्र शर्मा को मुखा​ग्नि देने जाती बेटी अन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पर्वतीय विकास मंत्री रहे पूरन चंद्र शर्मा के पार्थिव शरीर का रानीबाग स्थित चित्रशिलाघाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि उनकी बेटी अनुलेखा और भाई कैलाश शर्मा, गिरीश शर्मा, विनोद शर्मा ने दी। इससे पूर्व रामपुर रोड स्थित आवास पर प्रशासन की तरफ से और संगठन की तरफ से उनके पार्थिव शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज रखा गया। भाजपा संभाग कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने जनप्रिय नेता के अंतिम दर्शन किए।
विज्ञापन


बुधवार सुबह उनके आवास पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज पार्थिव शरीर पर रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, जिला सह प्रभारी विवेक सक्सेना, लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, डॉ. अनिल डब्बू, महामंत्री नवीन भट्ट, मंडल उपाध्यक्ष प्रताप रैक्वाल, गजराज बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, प्रकाश रावत, चंदन बिष्ट ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद पार्थिव शरीर भाजपा कार्यालय में दर्शनार्थ रखा गया। जहां अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा, पूर्व सांसद बलराज पासी, विकास भगत समेत कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। संभाग कार्यालय से 11 बजे अंतिम यात्रा रानीबाग के लिए निकली।

चित्रशिला घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह बिष्ट, मेयर जोगेंद्र रौतेला, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेंद्र धौनी, तहसीलदार सचिन कुमार, रेनू अधिकारी, अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, नवीन दुम्का, गोविंद पिलख्वाल, साकेत अग्रवाल, किशोर जोशी, राजेंद्र अग्रवाल, प्रतिभा जोशी, विजय बिष्ट, सुरेश तिवारी, दिनेश आर्या, नीरज पंत, गणेश पंत समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


संगठन ने जताया शोक
हल्द्वानी। अल्मोड़ा निवासी पूर्व विधायक पूरन चंद्र शर्मा के निधन पर उत्तराखंड ब्राह्मण फेडरेशन ने भी शोक जताया है। शोक जताने वालों में संयोजक पंडित विशाल शर्मा, डॉ. वीडी शर्मा, हेमचंद्र भट्ट, ललित पांडे, सुनील बमेठा, उमेश जोशी, राजू पाठक, रवींद्र स्रोतिया शामिल रहे। संवाद

हल्द्वानी रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर पिता पूरन चंद्र शर्मा को मुखाग्नि देने जाती बेटी अन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें