भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जरनल अमरजीत सिंह भल्ला की फाइल फोटो। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
भवाली (नैनीताल)। भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल अमरजीत सिंह भल्ला का बृहस्पतिवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह भारतीय सेना में फार्मर सिंग्नल ऑफिसर चीफ भी रहे। करीब एक साल पहले उन्हें सांस लेने में परेशानी शुरू हुई थी। वह वर्तमान में भवाली के भीमताल रोड स्थित नगारीगांव में 18 सालों से अपनी पत्नी प्रीति भल्ला के साथ रह रहे थे। अमरजीत मूल रूप से दिल्ली के थे। वर्ष 1998 में वह सेवानिवृत्त हो गए थे। उनका एक बेटा है जो दुबई के किसी संस्थान का डायरेक्टर है। संवाद
फोटो कैप्सन-16बीटीएल12पी