लालकुआं। जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति बिंदुखत्ता की ओर से 16 नवंबर को सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष कमल मेहरा ने बताया कि उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दिवंगत प्रहलाद मेहरा ने 1999 में जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति की नींव रखी थी। उनकी याद में कार्यक्रम का आयोजन 16 नवंबर को सरस्वती शिशु मंदिर मैदान संजय नगर बिंदुखत्ता में किया जा रहा है। इसमें बतौर मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी होंगे। उन्होंने बताया कि प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान मैराथन दौड़, कलश यात्रा, बच्चों का डांस ग्रुप प्रतियोगिता, छोलिया नृत्य, स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा की जीवनी पर प्रस्तुति, उत्तराखंड के वरिष्ठ कलाकारों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि कार्यक्रम होंगे।