फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह पहुंचे कैंची धाम

Mon, 28 Oct 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
कैंची धाम पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेदबाज आरपी सिंह। 
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज आरपी सिंह सोमवार को कुमाऊं भ्रमण पर पहुंचे। हल्द्वानी स्थित जीएनजी क्रिकेट एरिना में नैनीताल जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने उनका स्वागत किया। दो दिन रुद्रपुर में रुकने के बाद वह सोमवार को हल्द्वानी पहुुंचे। इसके बाद शाम को वह कैंची धाम के लिए रवाना हो गए। आरपी सिंह साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में शामिल रहे थे। तब टीम इंडिया पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप जीती थी। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, लीला कांडपाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, अमित कांडपाल, जगमोहन बगड्वाल, नवीन टम्टा, तेजू बघेल, मोनू तिवारी, अमर पाल, सुनील साह, विशाल भोजक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें