किच्छा। साहित्यिक संस्था गुंजन के अध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष नबी अहमद मंसूरी (63) का बुधवार देर रात निधन हो गया। बृहस्पतिवार की दोपहर उनके शव को कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, संजीव कुमार सिंह, अरुण तनेजा,गणेश उपाध्याय, कुंदन लाल सक्सेना, मोहन सिंह ऐरी, फिरासत खान आदि ने शोक जताया है।