फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पूर्व चेयरमैन पर गालीगलौज और पेड़ काटने की धमकी देने का आरोप

Fri, 14 Aug 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर वनप्रभाग के कालाढूंगी रेंज के रेंजर ने कालाढूंगी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पर कार्यालय में घुसकर गालीगलौज करने व 10 पेड़ का अवैध पातन करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में डीएफओ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। कालाढूंगी के रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती ने डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया को भेजे पत्र में कहा कि मंगलवार को रेंज के अधिकतर वनकर्मी गश्त पर थे। आरोप लगाया कि इस बीच नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रेंज कार्यालय में पहुंचे गए। इस दौरान वह गालीगलौज करने के साथ जंगल से 10 पेड़ काटने की धमकी देकर चले गए। डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि रेंजर की ओर से शिकायती पत्र मिला है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें