फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: पापा-मम्मी मैं आपकी इच्छा पूरी नहीं कर पाया मुझे माफ कर देना, लिखकर फंदे पर झूल गया युवक

Tue, 08 Nov 2022 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

पुलिस ने बताया कि सोमवार को अमन ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो उसके साथी कर्मचारियों ने कई बार फोन किए। एक भी फोन कॉल रिसीव नहीं होने पर साथी कर्मचारी ने वहां पहुंचकर कमरा खोला तो वह हैरान रह गया। अमन का शव पंखे के सहारे रस्सी से झूल रहा था।
विज्ञापन
सुसाइड(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिजनों के लिए माफी नुमा पत्र और जीवन भर के लिए दुख देकर एक निजी कर्मचारी ने मौत को गले लगा लिया। युवक जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो साथी कर्मचारी ने उसके कमरे पर पहुंचा। कमरे पर युवक का शव लटका देख वह हैरान रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर निवासी अमन कोश्यारी (24) काठगोदाम थाना क्षेत्र के पॉलीशीट स्थित टैगोर कॉलोनी निवासी पुष्पा जोशी के घर में किराए पर रह रहा था। हल्द्वानी के दुर्गा सिटी सेंटर स्थित स्मार्ट प्वाइंट में नौकरी करता था। पुलिस ने बताया कि सोमवार को अमन ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो उसके साथी कर्मचारियों ने कई बार फोन किए। एक भी फोन कॉल रिसीव नहीं होने पर साथी कर्मचारी ने वहां पहुंचकर कमरा खोला तो वह हैरान रह गया। अमन का शव पंखे के सहारे रस्सी से झूल रहा था।

अमन के साथी ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। काठगोदाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम ने कमरे की तलाशी ली तो वहां अमन का लिखा एक सुसाइड नोट मिला। वह अमन ने शायद मौत को गले लगाने से पहले माता-पिता के लिए छोड़ा होगा। नोट में लिखा था कि ‘मम्मी-पापा, मैं आपका भरण-पोषण नहीं कर पाया। मुझे माफ कर देना। मेरी मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं है, मेरी जिंदगी इतनी ही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें