फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: धारी में तेंदुए को पकड़ने में जुटे वन कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के दीनी तल्ली के तोक धुरा में हेमा देवी को मारने वाले तेंदुए का छह दिन बाद भी पता नहीं चल पाया है। वन विभाग की टीम तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने के लिए जंगल में जुटी हुई है। लेकिन विभाग को तेंदुए की मूवमेंट का पता नहीं चल पा रहा है। तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना है। महिलाएं चारा लेने जंगल नहीं जा पा रही हैं। दूध देने के लिए ग्रामीणों को दुग्ध डेयरी जाने में डर का सामना करना पड़ रहा है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियों से आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के साथ मारने के आदेश जारी करने को कहा है ताकि ग्रामीणों में भय का माहौल खत्म हो सके। वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें