पहाड़पानी (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के थलाड़ी के तोक क्वेदल के साथ अन्य इलाकों में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
नथुवाखान रेंज के वन क्षेत्राधिकारी विजय चंद्र भट्ट ने स्कूली बच्चों को विद्यालय तक छोड़ने और घर तक लाने के लिए वकर्मियों की एक टीम लगाई है। वनकर्मी डंडों के साथ बच्चों को जंगल से पार करवा रहे हैं। रेंजर भट्ट ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों और बच्चों को जागरूक करने के साथ सावधान रहने की अपील की जा रही है। क्षेत्र में तीन ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि तेंदुए की मूवमेंट का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि वनकर्मियों की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है। संवाद