हल्द्वानी। वनकर्मी का शव वानिकी प्रशिक्षण संस्थान (एफटीआई) में रविवार रात पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने रात में शव को उतारकर मोर्चरी भिजवाया। घटना से परिजनों में मातम है।
पुलिस के अनुसार टीका सिंह (59) पुत्र जसौद सिंह एफटीआई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। वह परिवार के साथ एफटीआई में सरकारी क्वार्टर में रहते थे। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। इसके चलते मानसिक रूप से परेशान रहते थे।
रविवार शाम सात बजे वह अचानक गायब हो गए। रविवार रात उनका शव सरकारी आवास से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ पर संदिग्ध हालात में लटका हुआ मिला। एफटीआई की डायरेक्टर डॉ तेजस्विनी पाटिल ने बताया कि टीका सिंह लंबे समय से बीमार थे। माई सिटी रिपोर्टर