फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: गधेरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वनकर्मी का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Fri, 10 Apr 2026 10:07 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

नैना वन क्षेत्र में लापता उपनल कर्मी दयाल सिंह का शव किलबरी के पास संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में खलबली मच गई। कई दिनों की तलाश के बाद मिले शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
दयाल सिंह । - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के नैना वन क्षेत्र से लापता चल रहे उपनल कर्मी दयाल सिंह (53) का शव किलबरी वन विश्राम भवन के समीप गधेरे में संदिग्ध अवस्था में मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की के अनुसार, दयाल सिंह किलबरी वन विश्राम भवन में चौकीदार के पद पर तैनात थे। पांच अप्रैल को ड्यूटी के दौरान वह अचानक लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। विभागीय कर्मचारियों व उनके परिजनों ने किलबरी और आसपास के वन क्षेत्रों में खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। विभाग ने मल्लीताल कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसआई मो. यूनुस ने बताया कि दयाल सिंह का शव वन विभाग के किलबरी गेस्ट हाउस के समीप गधेरे में मिला है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच कर ली है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने जुटाए हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें