गरमपानी(नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के चापड़ गांव में मंगलवार को रामलीला देखकर लौट रहे दो किशोरों पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। तेंदुए के हमले के बाद बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने तेंदुए की मूवमेंट का पता लगाने के लिए अलग-अलग जगहों पर दो ट्रैप कैमरे लगाने के साथ एक एनाइडर लगाया है। साथ ही वनकर्मियों की ओर से क्षेत्र में गश्त कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने बताया कि वनकर्मियों की ओर से गश्त करने के साथ ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही पिंजरा लगाने को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव को जाने वाले वाले मार्ग के किनारे झाड़ियों का कटान कार्य किया जाएगा।