फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: घरों तक पहुंची जंगल की आग, फलों के पेड़ झुलसे

Fri, 14 Jun 2024 05:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
बेतालघाट के जंगल में लगी भीषण आग। संवाद
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव से सटे जंगल की आग बृहस्पतिवार को आबादी क्षेत्र में पहुंच गई। आग को घरों की ओर बढ़ता देख ग्रामीणों ने पानी डालकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फलदार पौधे भी झुलस गए। आग से कई हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

लोहाली निवासी देव सिंह ने बताया कि जंगल में अधिक मात्रा में पिरूल गिरे होने से आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। साथ ही तेज हवा से आग जंगल में फैलती रही। इससे बागवानी को भी नुकसान हुआ है। आग के थुवा की पहाड़ी में पहुंचने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा हैं। स्थानीय लोगों ने पिरूल को जंगल से हटाने की मांग वन अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें