फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: घरों तक पहुंची वनाग्नि, 50 परिवार दहशत में रहे

Tue, 07 May 2024 06:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
बेतालघाट के जंगल में लगी भीषण आग।
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। वन विभाग और जिला प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद पर्वतीय क्षेत्रों के जंगल लगातार धधक रहे हैं। बेतालघाट ब्लॉक के सीम और सिल्टोना के जंगल में लगी आग रविवार देर रात एक बजे आबादी क्षेत्र में पहुंच गई। आग को घरों के पास आता देख 50 से अधिक परिवारों में दहशत फैल गई। लपटों को बढ़ता देख ग्रामीण पानी डालने के साथ पिरूल की लाइन काटकर रातभर आग बुझाने में जुट रहे। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों नेआग पर काबू पाया। आग से जंगल की वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण खीम सिंह,राजेंद्र जोशी,बालम सिंह, कीर्तन सिंह, देव सिंह ने बताया कि ग्रामीण रात भर आबादी क्षेत्र की आग बुझाने में लगे रहे। ग्रामीणों ने बगीचों और घास के लुटों को जलने से बचा लिया।
विज्ञापन

इधर धूरा, हरतपा, बजेड़ी, घनियाकोट और ताड़ीखेत ब्लॉक के मलौना के जंगल सोमवार को धधकते रहे। आग की धुंध के कारण ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि बेतालघाट विकासखंड के जंगलों में लगी आग से बांज, बुरांश, देवदार, काफल के हरे पेड़ जलकर नष्ट हो गए। इधर भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर पाडली की पहाड़ी पर आग लगने से पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है। इससे वाहन चालकों और यात्रियों में हादसे का भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें